फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली एक अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली एक अगस्त से
विज्ञापन

तालबेहट। एक अगस्त से कई जिलों के युवाओं की सेना में होने जा रही भर्ती के लिए चुने गए मैदान का सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मैदान में कुछ कमियां मिलने पर उन्हें पूरा करने को कहा। श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज मैदान तालबेहट में एक से 15 अगस्त तक ललितपुर, जालौन, झांसी, मैनपुरी, इटावा और एटा के कक्षा आठ, दस और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों को सेना में भर्ती होने के लिए पहली बार भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। मैदान पर आवेदकों के शारीरिक मापदंड सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी होनी हैं, जिसके लिए सेना के जवानों द्वारा मैदान को तैयार किया जा रहा है। बुधवार को सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मैदान का जायजा लिया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने आवेदकों के अलावा बाहरी व्यक्तियों को प्रतिबंधित करने, प्रकाश, पानी की व्यवस्था एवं बरसात होने पर आवेदकों को ठहरने की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, सीओ देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा सहित सैन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें