ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें बताया कि दुकानें लगभग ढाई माह बंद रहीं और बिजली विभाग ने बिल भेज दिया। मांग की गई कि बिजली का बिल माफ किया जाए।
ज्ञापन में बताया कि लॉकडाउन में व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग किया, लेकिन बिजली विभाग ने ढाई महीने बाद दुकान खुलते ही भारी भरकम बिजली के बिल भेज दिए। इससे व्यापारी बहुत परेशान हैं। दुकान बंद रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। इस कारण वह बिजली का बिल देने में सक्षम नहीं हैं। मांग की गई कि बिजली विभाग के अफसरों को एक माह का बिल बनाकर देने के निर्देश दें, क्योंकि एकमुश्त तीन माह का बिजली बिल देने में वह असमर्थ हैं।
जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कार्यालय जाकर ज्ञापन की प्रतिलिपि सहायक अभियंता शिवकुमार कुशवाहा को दी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री मनीष सडै़या, जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा, वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन कमलेश सराफ, अजित खजुरिया, राजू सिंधी, अजय सोनी, अभिषेक अनोरा, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, समित समैया, जितेंद्र सोनी, राहुल गुप्ता, बाबी सरदार, रिंकू सलूजा, पीके बरया, संजीव सोंरया, समद खान, मोहम्मद इकराम आदि शामिल रहे।