फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मांगा बारिश ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का मुआवजा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट के बाहर अपनी खराब फसल दिखाता किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम भौंरदा के किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई दलहन की फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि उनकी करीब 80 फीसदी फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

तहसील सदर के ग्राम भौंरदा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि बीते एक सप्ताह पहले आठ जनवरी को उनके गांव में भारी ओलावृष्टि और बारिश होने की वजह से दर्जनों किसानों की दलहन की फसलें 80 फीसदी तक खराब हो गई हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है और किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। रात-रात भर किसी प्रकार फसलों को जानवरों से बचाकर देखभाल की, लेकिन कुदरत के कहर ने उनका बहुत नुकसान कर दिया है।
अब उनकी आस शासन प्रशासन से है, ताकि कुछ मदद मिल सके। इसके लिए कृषि विभाग की टीम गांव में भेजकर नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर फसलों की हुई क्षति के अनुसार उन्हें उचित मुआवजा राशि दिलाई जाए। ज्ञापन पर खेमचंद, इदरीश खां, अरविंद सिंह, गल्लू, देवेंद्र, सकील खां, मलखान, गुविंदी, पजन, मिठ्ठू, धमुआ, ईशब खां, पुत्ती बाई, लछुआ, नब्बू अहिरवार, मिंटू, वर्षा, गफूर खां, राकेश, सुखनंदन, अमर सिंह, सरजू आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें