फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जा से परेशान होकर ग्रामीण ने लगाई फांसी

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली के कस्बा पंडयाना निवासी एक ग्रामीण ने कर्ज से परेशान होकर खेत पर बनी झोपड़ी में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना पाली के कस्बा पंडयाना निवासी बब्लू पाल (42) पुत्र कल्ले पाल ने बीते मंगलवार की देर रात को बजरंगगढ़ के पास खेत पर बनी झोपड़ी में बल्ली पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब वह देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव झोपड़ी में लटकता मिला। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मृतक के पिता की मौत पहले हो चुकी है और उसके पिता पर केसीसी का करीब नब्बे हजार रुपये कर्ज था। पिता की तेरहवीं में भी लगभग पचास हजार रुपये बेटे बब्लू पाल ने साहूकारों से कर्ज लिया था। इसके बाद बेटे की शादी के लिए भी कुछ कर्जा लिया था। जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था। मंगलवार की रात को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के तीन बेटे हैं और वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें