फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फांसी पर लटका मिला वृद्घ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बालाबेहट के ग्राम रसोई निवासी राजाराम यादव (70) पुत्र पर्वत यादव में पशुओं को चराने गए एक ग्रामीण का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर बालाबेहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम रसोई निवासी राजाराम कई दिनों से बीमार चल रहा था। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। बीते रोज सोमवार को सुबह वह जंगल में पशुओं को चराने के लिए गया था। इसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा। जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान उसका शव जंगलों में एक पेड़ पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर बालाबेहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने वृद्ध की मौत के मामले में जांच पड़ताल शुुरू कर दी है। वहीं परिजनों के अनुसार राजाराम कई दिनों से बीमार चल रहा था और संभावना जताई है कि उसने बीमारी के चलते फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें