फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे खाली प्लाट में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा में पानी से भरे एक प्लॉट में मोहल्ला के ही एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक देर शाम को चोटिल अवस्था में घर लौटा था, जिस पर उसकी मां ने निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया था। इसके बाद उसे दवा खिलाकर घर के अंदर लिटा दिया था, सारे लोगों के सो जाने के बाद युवक बाहर कैसे पहुंचा तथा उसका शव पानी के बीच कैसे मिला यह रहस्य बना हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा, जागेश्वरी माता मंदिर के पास निवासी कमलेश कुशवाहा (20) पुत्र बालचंद सोमवार की शाम को करीब सात बजे चोटिल अवस्था में घर लौटा था। उसकी मां मीरा ने उसका उपचार मोहल्ले में ही निजी चिकित्सक से कराया था। इसके बाद वह युवक को घर ले आई थी और युवक दवाई खाने के बाद सो गया था। इसके बाद युवक रात में अचानक घर से गायब हो गया। मंगलवार की सुबह जागने पर परिजनों को कमलेश का कोई पता नहीं चला।
मंगलवार को करीब 11 बजे घर से कुछ दूर मोहल्ला में ही एक स्कूल के पीछे करीब डेढ़ फीट पानी से भरे प्लाट में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे व उसकी शिनाख्त कमलेश के रूप में की। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की मौत के बारे में परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। मृतक के बड़े भाई कैलाश कुशवाहा ने बताया कि कमलेश सोमवार की शाम करीब सात बजे घर आया था, उसके सिर में चोट के निशान थे। इस पर मां मीरा उसे मोहल्ले में ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार को ले गई थी। चोट कहां और कैसी लगी, इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया था। मृतक कचहरी परिसर स्थित एक कैंटीन में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें