फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में बनेगा डे-केयर कैंसर सेंटर, मिलेगी कीमोथेरेपी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- डे-केयर कैंसर सेंटर वार्ड तैयार, होगी कीमोथेरेपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही कैंसर से जूझ रहे मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जल्द ही डे-केयर कैंसर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसमें बायोप्सी, कीमोथेरेपी, दवा वितरण, परामर्श की सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलते ही निर्माण किया जाएगा। इससे मरीजों को भोपाल व झांसी और अन्य महानगरों के चक्कर नहीं लगाना होंगे।
जनपद में कैंसर के मरीजों को जांच कराने के बाद उपचार की सुविधा नहीं है। महज तीन प्रकार के कैंसर का ही ऑपरेशन हो रहा है। अन्य परिस्थितियों में महानगरों की ओर रुख करना पड़ रहा है। मरीजों को कीमोथेरेपी की स्थिति में महीनों तक बाहर रहना पड़ता है। कई निर्धन मरीज समय पर उपचार तक नहीं ले पाते हैं। ऐसे में मर्ज बिगड़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, जल्द ही कैंसर के मरीजों को जांच ही नहीं उपचार की सुविधा भी मुहैया होगी। उपचार के साथ ही कीमो व रेडियो थैरेपी की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने डे केयर कैंसर सेंटर का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलने पर निर्माण किया जाएगा। सेंटर के स्थापित होने से मरीजों को भर्ती किया जाएगा। सभी प्रकार के कैंसर का उपचार दिया जाएगा। यहां पर मरीजों को भर्ती कर दवाई लगाई जाएंगी। बायोप्सी और कीमोथेरेपी की सुविधा भी दी जाएगी। डॉ. विशाल जैन ने बताया कि वर्तमान में कैंसर की जांच की जाती है। इसमें स्तन, अंडाशय व गांठ के कैंसर का ऑपरेशन किया जाता है। इसके अलावा अन्य परिस्थिति में रेफर किया जाता है। सेंटर बनने से मरीजों को रेफर नहीं होना होगा।
-
यह मिलेंगी सुविधाएं
- कीमोथेरेपी
- स्क्रीनिंग और जांच
- दवाओं का वितरण
- चिकित्सकीय और मानसिक परामर्श
- आवश्यकतानुसार उच्च संस्थानों को रेफरल
-
मेडिकल कॉलेज में डे केयर कैंसर सेंटर निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कर मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
- डाॅ. विशाल जैन, सहायक अाचार्य, मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें