फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने की अभद्रता, भड़के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। पारिवारिक विवाद के शिकायती पत्र पर जांच के लिए गए उपनिरीक्षक ने युवा अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार एवं शांति भंग में चालान कर दिया। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने पहले उपजिलाधिकारी और बाद में प्रभारी निरीक्षक के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि शुक्रवार को चौबयाना निवासनी एक महिला ने कोतवाली में अपने जेठ के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। जिस पर जांच के लिए गए उपनिरीक्षक ने आरोपी अधिवक्ता के साथ अभद्रता की और बाद में शांति भंग में उसका चालान कर दिया। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप हैै उपनिरीक्षक ने उनके साथ मारपीट भी की। पूूरे घटना क्रम की जानकारी जब अधिवक्ताओं को हुई, तो उन्होंने उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय के समक्ष अपना विरोध जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने उच्चाधिकारियों सहित प्रभारी निरीक्षक से इस संबंध में बात की।
इसके बाद बाद में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक बीएल यादव के समक्ष अपनी बात रखी। जिस पर उन्होंने अधिवक्ताओं की बात को सुना और उन्होंने भरोसा दिया कि आरोपी उपनिरीक्षक को कोई भी शिकायती पत्र जांच के लिए नहीं दिया जाएगा और जहां भी भेजा जाएगा उसके साथ और अन्य लोगों को भेजा जाएगा। जिस पर अधिवक्ता शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें