फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊबड़-खाबड़ सड़क से आवाजाही में हो रही परेशानी

विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील खिरकापुरा की सड़क - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा में पाइप लाइन डालने के दौरान मुख्य सड़क खोद देने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो गई है। यहां पर एक तरफ के लोगों को सड़क तक वाहन लाना में दिक्कत हो रही है। साथ ही बच्चे और बुजुर्गों को निकलने में फिसलकर गिरने का भय बना रहता है। धूल उड़ने से भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के मोहल्ला आजादपुरा में पानी की पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य चल रहा है। इससे सड़क की खोदाई की जा रही है। सड़क चौड़ाई में खुदाई होने से आवाजाही में समस्या बन गई है। यहां पर लगभग चार फिट से अधिक चौड़ी सड़क पर खुदा हुआ मटीरियल पड़ा है। कई स्थानों पर तो बड़े-बड़े सीसी रोड के टुकड़े पड़े हैं। इससे बांध की ओर के रहने वाले लोगों को घर से निकलने तक में दिक्कत हो रही है, इसके साथ ही चार पहिया वाहन रखना तो दूर, दो पहिया वाहन भी नहीं निकाल पा रहे हैं। सड़क का मलबा पड़े होने से बच्चों व बजुर्गों को निकलने में गिरने का भय बना रहता है। कई तो गिर भी रहे हैं। सड़क आधी खुदी होने से यहां से चार पहिया वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। बाइक चालकों तक को दिक्कत हो रही है। यदि कोई भारी वाहन आ जाता है तो क्रासिंग में दिक्कत हो रही है। वाहन चालकों को निकलते समय गिरने का भय बना रहता है। धूल उड़ने से आंखों में भर रही है। इससे गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है।
इसके अलावा मोहल्ला खिरकापुरा में नगर पालिका द्वारा आधी दूरी तक तो सड़क का निर्माण करा है, लेकिन हाइवे से नहीं जोड़ा है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बड़े गड्ढे होने से वाहनों के फंसने का भय रहता है। कई दो पहिया वाहन चालक गड्ढे में गाडी जाने से अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं। जबकि, इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग हजारों लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन

मोहल्ले के अमित तिवारी, अदिति शांडिल्य, डा. प्रबल सक्सेना, अजय उपाध्याय आदि ने सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
मोहल्ला आजादपुरा में सड़क पर ही खोदाई का मलबा पड़ा होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी शीघ्र ही सफाई कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। - एसपी सिंह, अपर उपजिलाधिकारी/ प्रभारी अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें