संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया एवं पुराने आरपीएफ थाना परिसर में बने हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर हनुमान जी की मूर्ति का मुकुट और छत्र चोरी कर लिया गया।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी और जूना अखाड़ा हनुमान मंदिर के पुजारी रमाकांत गोस्वामी ने थाना जीआरपी में एक शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों से रेलवे स्टेशन के सामने बने जूना अखाड़ा हनुमान मंदिर में आरती, पूजा आदि का कार्य करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह दो दिसंबर की रात दस बजे मंदिर का ताला बंदकर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह आठ बजे जब वह मंदिर में पहुंचे तो मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो हनुमानजी महाराज का चांदी का छत्र व मुकुट चोरी कर लिया गया है। पुजारी ने थानाध्यक्ष जीआरपी से उक्त मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।