फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
ीमना में नाले किनारे बैठा मगरमच्छ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
कलौथरा/ बिरधा। तहसील पाली के ग्राम पंचायत पड़ना के प्राथमिक विद्यालय चीमना के पास एक नाले में मगरमच्छ दिखा। इससे ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम भी उसे पकड़ने के लिए पहुंच गई लेकिन अभी तक मगरमच्छ का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चीमना - मामदा मार्ग पर स्थित तालाब के पास मगरमच्छ है। शनिवार की सुबह ग्राम चीमना के प्राथमिक विद्यालय के पास मगरमच्छ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फारेस्ट गार्ड सोबरन सिंह को दी। विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की छुट्टी कराकर उन्हें घर भिजवा दिया गया। ग्रामीण मगरमच्छ पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन लगातार हो रही बरसात के कारण प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित नाले का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ की पड़ताल की। बरसात बंद होने के बाद वन विभाग रेस्क्यू आपरेशन करेगा, क्योंकि बरसात के कारण नाले का बहाव बहुत तेज है। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अमित जैन और ग्राम प्रधान नत्थू सिंह भी मौजूद हैं।
वन विभाग गौना रेंज के प्रभारी आरके शाही के अनुसार प्राथमिक विद्यालय चीमना के पास स्थित नाला, जिसमें ग्राम मामदा सहित काफी दूर से पानी आता है। ग्रामीणों ने जहां मगरमच्छ देखा है, उस जगह के आसपास जानवरों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। ग्रामीणों को धैर्य रखने को कहा गया है। कोई भी ग्रामीण मगरमच्छ पर पत्थर से हमला न करें, क्योंकि ऐसी स्थिति में उसे पकड़ पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वन विभाग के आठ कर्मचारी मौके पर डेरा डाले हैं। ग्रामवासियों को सावधान रहने को कहा गया है। विद्यालय नाला के पास होने के कारण उसे बंद करा दिया गया है।
- अमित जैन, ग्राम विकास अधिकारी

मगरमच्छ को देखने को लगी ग्रामीणों की भीड़- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें