फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर खाया जहर
विज्ञापन

तालबेहट । थाना पूराकलां क्षेत्र के नत्थीखेड़ा गांव के मजरा नगलयाना निवासी युवक ने शनिवार को जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि पुलिस कर्मचारी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। जबकि नत्थीखेड़ा चौकी प्रभारी राजकुमार निगम ने बताया कि युवक के जहर खाने की सूचना मिली थी। वह उस समय दतिया दर्शन के लिए गए थे। वह आरोपी को ठीक से जानते भी नहीं हैं।
विज्ञापन

ग्राम नत्थीखेड़ा के मजरा नगलयाना निवासी उमाशंकर यादव पर कई मामले दर्ज हैं। उन मामलों की पुलिस जांच कर रही है। उमाशंकर ने शनिवार को जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसके जहर खाने की जानकारी मिली। इस पर ग्रामीण और परिवार के लोग उसे तुरंत लेकर सीएचसी लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत खराब होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह की प्रताड़ना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें