फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अवैध शराब के साथ दो पकड़े, दो भागे

Sat, 01 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारौल में बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश की निर्मित शराब सहित दो तस्करों को पकड़ा। इस दौरान दो व्यक्ति मौके से भाग निकले। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम विनोद झा निवासी ग्राम पटना, थाना नाराहट ललितपुर एवं उमाशंकर ग्राम वरौदिया थाना मालथौन जिला सागर मध्यप्रदेश बताया और भागने वालों के नाम माधव सिंह पुत्र संतोष सिंह व संतोष सिंह पुत्र रतन सिंह ग्राम पारौल थाना नाराहट ललितपुर बताया ।       पकड़े गए व्यक्तियों के पास से  48 मध्यप्रदेश निर्मित देशी शराब के क्वाटर, एक तमंचा व एक कारतूस एवं महिंद्रा जीप गाड़ी नंबर एमपी 04 एए 4560 को पकड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस सहायता कंट्रोल को दी, जिस पर डायल 100 पुलिस सहायता गाड़ी एक घंटे बाद मौके पर आई और जिन ग्रामीणों ने उक्त तस्करों को पकड़ा था, उन्हीं के साथ गालीगलौज करने लगे। ग्रामीणों ने फिर थाना नाराहट पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाना प्रभारी वरुण सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


डायल 100 कर्मियों की होंगी जांच            
थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारौल मेें शराब तस्करों को पकड़ने वाले ग्रामीणों व राजू तिवारी से डायल 100 के सिपाही ने खूब अभद्रता की। पत्रकार के गालीगलौज के विरोध जताने पर पुलिसकर्मी राजू तिवारी को मारने पर आमदा हो गया। बड़ी मुश्किल से राजू अपनी जान बचा के भाग पाया।            
राजू तिवारी व ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सहित एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उक्त सिपाही के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।  जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें