ललितपुर। कस्बा जाखलौन में मंगलवार शाम दोस्तों के साथ राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में नहाते समय छात्र की मौत हो गई। कस्बा निवासी राजबहादुर ने बताया मंगलवार को उसका भतीजा रोहित (12) पुत्र सरमन अहिरवार जो कि कक्षा 4 का छात्र था, स्कूल से आने के बाद अपने 5 दोस्तों के साथ राजघाट बांध के डूब क्षेत्र में बने नाले के पास नहाने गया था जहां नहाते समय वह डूब गया।
रोहित को डूबता देख सभी बच्चे अपने घर लौट आए और घटना के संबंध में चुप्पी साध ली। जब देर शाम तक रोहित घर वापिस नहीं आया तो उनके परिजन तलाश करते हुए। उसके साथ नहाने गये दोस्त सचिन के घर पहुंचे और रोहित के बारे में जानकारी ली। सचिन ने घटना के बारे में बताया,
जिसके बाद वह लोग नाले के पास पहुंचे जहां उन्होंने मासूम का शव पानी में उतराता दिखाई दिखाई, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मृतक चाचा ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व रोहित की मौत हो गयी थी, वह अपने पिता की इकलौती संतान था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।