फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक पर लाखों रुपये का सामान हड़पने का आरोप

Thu, 23 Jul 2015 11:18 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एक दुकानदार ने तांत्रिक पर अपहृत पुत्री का पता लगाने के लिए झाड़ फुंक के नाम पर लाखों रुपये का सामान हड़पने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



दुकानदार का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व उसकी पुत्री लापता हो गई थी, लोकलाज के भय से पुलिस को सूचना देने के बजाय वह पुत्री की खोजबीन में जुट गया। इसी दौरान वह एक परिचित के तांत्रिक के यहां पहुंचा। तांत्रिक ने पुत्री का पता लगाने के लिए पूजा के नाम पर देवियों के लिए सोने की नौ तलवारें, नीबू काटने को तलवार, पांच चांदी के बर्तन, तीन सोने की जंजीर, चांदी की बिछूड़ी, देवियों को रतन जड़ित कपड़े, पूजा को तांबे के कलश, छप्पन भोग आदि लाखों रुपये कीमत का सामान लेकर पूजन शुरू किया। रोज सुबह तांत्रिक उसे पूजन कराने लगा। 10 दिन बाद 10 मिनट देरी से पहुंचने पर पूजा खंडित होने की बात कहकर तांत्रिक ने दोबारा पूरा सामान मांगा।


 भुक्तभोगी का कहना है कि उसने पत्नी एवं बच्चों के नाम सभी पासबुक तोड़कर सामान दिया। इसके बाद तांत्रिक उसे पुत्री की तलाश में भोपाल, इंदौर व दिल्ली आदि स्थानों पर घुमाता रहा, जिसके पेट्रोल में 80 हजार रुपये खर्च हो गए, पूरी तरह बरबाद होने के बाद उसे पता चला कि उसकी पुत्री तांत्रिक के साथ आने वाले एक लड़के से बात करती थी, उक्त लड़का भी गायब है। भुक्तभोगी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि षड्यंत्रपूर्वक उसकी पुत्री का अपहरण करने के बाद उसकी खोजबीन के नाम पर लाखों रुपये हड़प कर लिए गए हैं। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें