पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को हाईवे से निकलने वाले ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं, इसकी सच्चाई जानने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी क्राइम ओमकार सिंह ने हाईवे के विभिन्न प्वाइंट पर गोपनीय ढंग से नजर रखने के लिए जाल फैलाया। इस दौरान ट्रैफिक के तीन सिपाही संतोष कुमार, कमलेश कुमार और ब्रह्म प्रकाश ट्रकों को रोककर वसूली करते पाए गए। क्षेत्राधिकारी क्राइम की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए ब्रह्मप्रकाश तालबेहट और दोनों सिपाही ललितपुर सदर क्षेत्र में कार्यरत हैं।
निलंबित किए जाने के साथ ही तीनों सिपाहियों को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है तथा निलंबन की अवधि में पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बगैर मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।