फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के विवाद में गंवानी पड़ी जान

Thu, 15 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
कस्बा मड़ावरा में मंगलवार की रात घायल मिले रामेश्वर को जुए के विवाद में चाकू मारा गया था। उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। विवाद में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया है। जो घटना के बाद वहां से भाग गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महरौनी क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह ने थानाध्यक्ष गिरार, मदनपुर व मड़ावरा को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

कस्बा मड़ावरा निवासी रामेश्वर पुत्र हीरालाल असाटी कस्बा में समोसे की दुकान खोले था। वह जुआ और शराब का आदी था। मंगलवार की शाम मृतक रामेश्वर जुआ खेलने के लिए गया। जहां पैसे के लेन देन को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके चलते ग्राम रनगांव निवासी दशरथ उर्फ दस्सू पुत्र मिट्ठू अहिरवार ने आवेश में आकर चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। यह देख बीच बचाव को आए, नितिन कोरी को भी चाकू से घायल कर दिया।
घायल नितिन कोरी वहां से भाग गया। लेकिन रामेश्वर के विषय में किसी को सूचित ना करने के चलते वह दो घंटे तक घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। देर शाम  किसी परिचित ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा आननफानन में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर दसरथ अहिरवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह रही विवाद की वजह
आरोपी दशरथ ने अपना मोबाइल रामेश्वर के पास पांच सौ रुपये में गिरवी रखा था। मंगलवार को आरोपी ने रामेश्वर को चार सौ रुपये देकर मोबाइल मांगा। जिस पर मृतक ने सौ रुपये और देने की बात कही। यह सुन आरोपी दसरथ आक्रोशित हो गया और चाकू से प्रहार कर दिया। मृतक के सीने व पेट में चाकू के प्रहारों से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें