फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त की

Sat, 08 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fasi, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। राजकीय बालिका इंटर कालेज के पीछे जंगल में एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर गई पुलिस ने शव को उतार कर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज के पीछे सेवानिवृत्त शिक्षिका विद्या अपने परिवार सहित निवास करती है। उनके पति बाहर रहते हैं। बृहस्पतिवार को रात में उनके पुत्र सौरभ (35) ने जंगल में एक पेड़ की डाल पर रस्सी से फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


सुबह जब मुहल्ले के लोग जंगल में शौच के लिए गए, तब उन्होंने उसका शव पेड़ पर लटका देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह मय पुलिस के मौके पर गए। उन्होंने शव का उतार कर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से परिवार में शोक छा गया। मृतक की एक छोटी लड़की और एक लड़का होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें