फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में विफल होने पर महिला की हत्या

Wed, 22 Jul 2015 01:21 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पाली थाना क्षेत्र में तीन महीने पूर्व हुई महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पति ने कोर्ट के आदेश पर बलात्कार में विफल होने पर हत्या किए जाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन



पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मृतका के पति का आरोप है कि उसका विवाह जाखलौन क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक युवती के साथ हुआ था। गांव का जगदीश उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी। इस कारण जगदीश से उसका मेलजोल था। बीती 28 अप्रैल को जगदीश अपने पुत्र कप्तान के विवाह की बात कहकर उसकी पत्नी को अपने साथ लिवा ले गया था। शाम साढ़े पांच बजे सुनसान इलाका देखकर रास्ते में उसकी पत्नी के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया था, जिसमें विफल होने पर उसकी पत्नी की हत्या कर दी थी। उलाहना देने पर जगदीश एवं उसके पुत्र कप्तान एवं सिरनाम ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।


थाने में सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। पाली थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें