फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में रस्सी फंसने से महिला की मौत

Sat, 14 Apr 2018 01:47 AM IST
amarujala
विज्ञापन
fasi, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना गिरार के गांव टौरी में गाय का दूध दोहने गयी महिला के गले में खूँटे से बंधी गाय की रस्सी फस जाने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी उसे उपचार के सीएचसी मडावरा लाया गया वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी थाना गिरार की रिपोर्टिंग चौकी धौरीसागर की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना गिरार की रिपोर्टिंग चौकी धौरीसागर अंतर्गत टौरी गांव निवासी रेखा पत्नी संतोष विश्वकर्मा आयु 33 वर्ष शुक्रवार की सुबह अपनी तेरह वर्षीय पुत्री रीना के साथ घर से थोडी दूरी पर अपने बाडे में गाय दोहने के लिये गयी थी बाडे में तीन गाय बंधी हुयी थी की अचानक एक गाय ने दूसरी गाय को पीछे से मार दिया बचने के चक्कर दूर भागी  गाय के गले में बंधी रस्सी बगल में बैठी रेखा के गले में फस गयी जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गयी घटना के समय पति भी घर पर नहीं था वह महुआ बीनने गया हुआ था घटना की जानकारी रेखा की पुत्री रीना ने परिजनों को दी परिजन उसे प्राईवेट वाहन से मडावरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना धौरीसागर चौकी पुलिस को दी गयी चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतका रेखा एंव उसका पति संतोष मेहनत मजदूरी करके इस पने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे मृतका के तीन बच्चे है जिनमें दो पुत्र एक पुत्री बताई गयी है उसकी आर्थिक स्थति काफी खराब है पति के नाम पिता के हिस्से की लगभग एक एकड जमीन बताई गयी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें