फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पुराने लक्ष्य के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

Wed, 10 Jun 2015 11:46 PM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गेहूं खरीद से जुड़े विभाग शासन के नए लक्ष्य से सहमत नहीं है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने पुराने लक्ष्य को ही स्वीकार करने के लिए खाद्य आयुक्त लखनऊ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जिले में 87 केंद्रों पर गेहूं की खरीद चल रही है। पिछले दिनों शासन ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 49 से बढ़ाकर 55 हजार मीट्रिक टन कर दिया था, जिससे विभागीय अफसरों के हाथ पैर फूलने लगे थे। उनका मानना है कि जून माह के अंतिम चरण में बढ़े लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल है। वर्तमान में गेहूं की खरीद न के बराबर हो रही है। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने विभागीय अफसरों के तर्कों को सही मानते हुए खाद्य आयुक्त लखनऊ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि पहले से निर्धारित लक्ष्य को ही रखा जाए। नए लक्ष्य के हिसाब से गेहूं की खरीद मुश्किल है। अब विभागीय अफसरों को शासन के नए दिशा निर्देशों के प्राप्त होने का इंतजार है। इस समय जिले में गेहूं की खरीद 49 हजार मीट्रिक टन के मुकाबले 50, 300 मीट्रिक टन हो गई है। जिसमें से 39, 400 मीट्रिक टन की डिलेवरी गोदामों में हो चुकी है।

रेलवे की लगी नई रैक
जिले में भंडारण की समस्या से निपटने के लिए गेहूं बांदा भेजा जा रहा है। रेलवे की एक रैक पहले जा चुकी है, अब दूसरी रैक भी लग गई है। इससे विभागीय अफसरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



अमरपुर मंडी ही रह गया विकल्प
गेहूं के भंडारण के लिए अमरपुर मंडी के अलावा अन्य कोई स्थान खाली नहीं रह गया है। हालांकि, गेहूं खरीद धीमी होने से अफसरों की मुश्किलें कुछ कम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें