फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन हीनता में दो सिपाही निलंबित

Wed, 12 Aug 2015 12:11 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस विभाग में पुलिस अधीक्षक का ऑपरेशन क्लीन जारी है। मंगलवार को दो सिपाहियों को अनुशासन हीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। दो दिन में पांच सिपाहियों के निलंबन से महकमे में खलबली मची है।
विज्ञापन

एसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को कांस्टेबल पद्म प्रकाश और रवि कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइंस संबद्ध कर दिया।


निलंबन की अवधि में अनुमति के बगैर मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस लाइंस में तैनात कांस्टेबल पदम प्रकाश गैरहाजिर चल रहा था। बीती, 19 जुलाई को पदम प्रकाश ने अपने साथियों संग कन्नौज जनपद के थाना तिर्वा अंतर्गत ग्राम चंदियापुर निवासी राजेंद्र सिंह की जेसीबी मशीन से न सिर्फ दीवार गिरा दी, बल्कि राजेंद्र सिंह के साथ मारपीट भी की। जिस पर थाना तिर्वा में पद्म प्रकाश और उसके साथियों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। कन्नौज के एसपी से इसकी रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने पद्म प्रकाश को निलंबित कर दिया।


वहीं, पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही रवि का स्थानांतरण थाना बालाबेहट किया गया था, लेकिन कार्यभार ग्रहण करने के बजाय वह गैर हाजिर हो गया। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व अनुशासन हीनता उजागर होने पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। मालूम हो कि एसपी के निर्देशन में महकमे में भ्रष्टाचार और मनमानी करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा था। इसी क्रम सोमवार को ट्रैफिक के तीन सिपाही वसूली के आरोप में निलंबित कर दिए गए थे। दो दिनों में पांच कर्मियों के निलंबन से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन



एकाउंट सेल में नदारद मिले दो कर्मी, नोटिस
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सोमवार शाम चार बजे रीडर आरसी दीक्षित को एकाउंट सेल के औचक निरीक्षण को भेजा, जहां रजनी एवं फातमा नदारद मिलीं। रीडर की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। समस्त एसपी कार्यालय स्टाफ को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें