ललितपुर (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुहल्ला नेहरु नगर निवासी एक युवक साथ तीन लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मुहल्ला नेहरू नगर निवासी चंदन अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत दिनों वह अपने मित्रों के साथ मोटरसाइकिल से घर से बाजार की ओर जा रहा था। तभी देवगढ़ क्रॉसिंग के पास मुहल्ला गांधी नगर निवासी रजऊ राजा, उसके भाई बड़े राजा और सत्तू राजा ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। ज
ब पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी व जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।