फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 19 Feb 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना नाराहट क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई द्वारा बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विधवा मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं किशोरी ने थाना नाराहट पुलिस पर भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।      
विज्ञापन

पीड़ित मां ने शिकायती पत्र में बताया कि विगत 14 फरवरी की शाम वह अपने तीनों पुत्रों के साथ खेत पर गई थी, इस दौरान 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि शाम करीब छह बजे उसके पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस गया और उसकी पुत्री को पकड़कर अंदर कमरे में खींच ले गया। इसी दौरान पीड़िता लड़की का भाई घर पहुंच गया, जिसके देखकर आरोपी दीवार फांदकर भाग गया। वहीं, किशोरी का आरोप है कि घटना के बाद वह आरोपी की शिकायत करने थाना नाराहट पहुंची तो वहां पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की और उसको थाने से भगा दिया है। घटना के बाद आरोपी युवक व उसके परिजन राजीनामा के लिए जान से मारने की धमकी देते हुए दबाव बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें