फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर कराई रजिस्ट्री

Mon, 28 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झांसा देकर कराई रजिस्ट्री - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ललितपुर। बंदूक के लाइसेंस के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में रजिस्ट्री लेखक समेत आठ के खिलाफ सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। यह कारनामा पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने ही किया है। 
विज्ञापन


तहसील पाली अंतर्गत कस्बा बालाबेहट निवासी बलू पुत्र मुलू सहरिया ने सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी गांव में 0.872 हेक्टेयर पट्टे वाली जमीन है। जमीन पर उसके पांच लड़के खेती करते आ रहे हैं। उसे ठीक से सुनाई व दिखाई नहीं देता है।

आठ अगस्त 2016 को उसके परिवार के लोग गांव के कुछ लोगों के साथ चार पहिया गाड़ी लेकर आए और जबरन बैठाकर ललितपुर तहसील ले गए। वहां उन्होंने उसे बताया कि बंदूक के लाइसेंस का नवीनीकरण कराने है। इस आधार पर   उससे धोखे से कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। इसके बाद उससे बंदूक के लाइसेंस के नवीनीकरण कराने के बारे में पूछा गया, जिस पर उसने हां कर दी। इसके बाद सभी उसे पुरानी तहसील के एक कमरे में ले गए, जहां रजिस्ट्री लेखक ने  कई कागजों पर अंगूठा लगवाया। 
विज्ञापन


उसे बाद में पता चला कि उससे उसकी जमीन की धोखे से रजिस्ट्री कराई गई है। उसने इसकी शिकायत थाने में व एसपी कार्यालय में भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर उसने सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। उक्त मामले की सुनवाई के बाद सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय ने बालाबेहट थाना पुलिस को मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखकर विवेचना कराए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें