फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह का एडवांस वेतन ले सकेगी पुलिस  

Mon, 28 Nov 2016 01:10 AM IST
शिवम सिंह , अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अब यूपी पुलिस दो माह की सैलरी एडवांस में ले सकेगी। यही नहीं बैंक इन्हें कई अतिरिक्त सुविधाएं भी देगा। यूपी पुलिस ने इसके लिए एसबीआई से करार किया है। बैंक में पहले से खुले एकाउंट को सैलरी पैकेज में बदला जाएगा। योजना का फायदा पाने की शर्त यह है कि एकाउंट एसबीआई में ही होना चाहिए। इसे देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक बीपी जोगदंड ने आहरण वितरण अधिकारी को सभी पुलिसकर्मियों के खाते खुलवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक ने करार के बारे में जानकारी दी है कि बैंक में पुलिस वालों के एकाउंट को सैलरी पैकेज में बदला जाना है। इसके लिए एसबीआई में खाता धारक को एक प्रोफॉर्मा भरना होगा। आहरण अधिकारी जिले के सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी का एकाउंट नंबर, नाम, पता, शाखा का नाम, कुल वेतन का ब्योरा एमओयू प्रोफार्मा के साथ बैंक में जमा करेंगे, जिसके बाद साधारण सैलरी एकाउंट पैकेज में तब्दील कर दी जाएगी

योजना का फायदा सभी पुलिस वालों को मिल सके, इसके लिए प्रचार-प्रसार कराए जाने का भी आदेश दिया गया है। इसके लिए जिला इकाई पर मासिक सम्मेलन, नोटिस बोर्ड पर सूचनाएं देनी होंगी, जिसकी आख्या पुलिस मुख्यालय को भी भेजी जाएगी। एमओयू फॉर्म को यूपी पुलिस की वेबसाइट पर भी डाला गया है, जहां से उसे डाउनलोड किया जा सकता है। ये सुविधाएं मिलेंगी - 3 से 10 लाख तक नि:शुल्क एक्सीडेंटल इंश्योरेंस 
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो माह के वेतन के बराबर ओवर ड्रॉ 
- नि:शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, आरटीजीएस
- नि:शुल्क डिमांड ड्राफ्ट, लाइफ टाइम यूनिक एकाउंट नंबर, एटीएम, लॉकर, डीमेंट एकाउंट आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें