फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस को पीटा, तोड़फोड़ की

Thu, 04 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cms case, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार सुबह जिला महिला अस्पताल में प्रसूता व नवजात की मौत से गुस्साए परिवारीजनों द्वारा सीएमएस के साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान हमलावरों ने सीएमएस की गाड़ी पर भी पथराव किया। अस्पताल के बाकी स्टाफ ने सीएमएस को बचाया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दिन 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी रंजीत अहिरवार की पत्नी दीप्ति को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे इलाज शुरू किया, प्रसव उपरांत महिला ने लड़के को जन्म दिया। नवजात शिशु की हालत खराब होने के चलते उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इस दौरान प्रसूता व नवजात शिशु की हालत ज्यादा बिगड़ गई और दोनों की मंगलवार रात करीब 11 बजे मौत हो गई। इसके बाद रात में ही तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीएमएस महिला. डा हरेंद्र सिंह चौहान व सिविल लाइन पुलिस कर्मी पहुंचे और तीमारदारों को समझा बुझाकर घर वापस भेज दिया।

बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मृतका के परिजन व उनके समर्थक फिर जिला अस्पताल के गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। जिला अस्पताल से नारे बाजी करते हुए सभी लोग महिला अस्पताल पहुंचे। करीब दस बजे सीएमएस डा. हरेंद्र सिंह चौहान अपनी सरकारी गाड़ी से आफिस पहुंचे कि दरवाजे पर ही प्रदर्शन कर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से गाड़ी का शीशा टूट गया। हंगामा करने वालों ने सीएमएस को गाड़ी से उतारकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों में शामिल महिलाओं ने सीएमएस के साथ जमकर मारपीट की। मौके पर पहुंचे अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें बचाया। सूचना पर एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एएसपी सुधा सिंह, सीओ सदर बल्देव सिंह व कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने सीएमएस से घटना के संबंध में जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया। 

परिजनों ने दी तहरीर
मृतका के देवर संजीव कुमार अहिरवार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में जिला महिला अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसने बताया कि उसकी भाभी दीप्ति को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार सुबह भर्ती कराया गया था। प्रसव होने के दौरान अस्पताल स्टाफ द्वारा प्रसूता के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। जिस कारण से प्रसूता व नवजात शिशु की मौत हो गई। शिकायतकर्त्ता ने कार्रवाई की मांग की है।

सीएमएस की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिला महिला चिकित्सालय सीएमएस हरेंद्र सिंह चौहान के पुलिस को बताया कि मंगलवार रात जच्चा-बच्चा कि मौत को लेकर बुधवार सुबह जब वह महिला चिकित्सालय पहुंचे तो आक्रोशित लोगों व मृतक के परिजनों ने सीएमएस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुये आक्रोशित लोगों व परिजनों ने मारपीट कर दी, सीएमएस ने लगभग 50-60 लोगों व मृतका की सास पार्वती, देवर संजीव अहिरवार, जगदीश अहिरवार, देवी सिंह निवासी जुगपुरा, मीराबाई, राजकुमार, शीला वर्मा, अमित प्रिय जैन, संतराम अहिरवार सभी लोगों ने खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित मेडिकल प्रोडेक्शन एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें