फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह के लिए तीन लोग जिला बदर

Wed, 03 Jun 2015 01:46 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस और जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय लोगों पर शिकंजा कस दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने एक दर्जन चिह्नित लोगों को हिदायत जारी की है। वहीं, तीन लोगों को छह - छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया है। हिदायत वाले लोगों को थानों में नियमित हाजिरी देनी होगी।
विज्ञापन



जिला मजिस्ट्रेट जुहेर बिन सगीर ने उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम की धारा के अंतर्गत थाना सौजना अंतर्गत ग्राम गौना निवासी कृपाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह एवं कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी राजपाल सिंह को छह - छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही, थाना बार अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा निवासी निरभान, कसाई मंडी निवासी हीरा, नईबस्ती निवासी राहुल वाल्मीकि, थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बछरई निवासी गुलजार खां, थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी निवासी शिवराज सिंह कुशवाहा, थाना बार अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा निवासी दयाराम, नईबस्ती निवासी मंजीत वाल्मीकि, नितिन, रानू, कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम आजादपुरा निवासी रघुवर पाल, पाली अंतर्गत ग्राम पिपरिया जागीर निवासी गजेंद्र सिंह एवं पप्पू राजा को हिदायत जारी की है। हिदायत वाले लोगों को नियमित संबंधित थानों में हाजिरी देनी होगी। पुलिस भी उनकी गतिविधियों पर निगाह रखेगी।
विज्ञापन


इनका कहना है -
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला बदर व सचेत किए गए आरोपियों की जानकारी सभी थानेदारों एवं चौकी प्रभारियों को दे दी गई है, उन्हें क्षेत्र में मुनादी कराकर मजिस्ट्रेट के आदेशों का पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रभाकर चौधरी
पुलिस अधीक्षक ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें