फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के विवाद में दबंगों का दलितों पर हमला

Fri, 20 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dalits attack, lalitpur hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विजयपुरा में खेत में पशुओं के घुस जाने को लेकर दबंगों एवं दलितों में विवाद हो गया, जिस पर दबंगों ने दलितों की लाठियों से जमकर धुनाई कर दी। मारपीट में दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए। मामले में दलित पक्ष की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट, बलवा एवं दूसरी पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों पर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को शाम खेत में बकरी जाने को लेकर खुशीराम और फुंसा बसोर में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों से जमकर लाठियां चली। इसमें फुंसू पुत्र हिम्मत, पूरन पुत्र छिद्दू, विन्द्रावन पुत्र कम्मोद तथा दुलुवा पुत्र जग्गू चोटिल हुए। जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर गांव में शांति बनाए रखने की अपील की।

इसके उपरांत फुंसा पुत्र हिम्मत बसोर की तहरीर के आधार पर गांव के लाल सिंह पुत्र खुशीराम, बडे़ पुत्र खुशीराम, राजू पुत्र दयाराम, सोनू पुत्र बब्लू, आकाश पुत्र जगदीश, सूरज पुत्र रामा, कल्लू पुत्र दयाराम के खिलाफ बलवा, घर में घुस कर मारपीट और गालीगलौज करने तथा दलित उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी पक्ष की मीनिया पत्नी खुशीराम की शिकायत पर फुंसू, विंद्रावन पुत्र कम्मोद एवं दुलुवा पुत्र जग्गू के खिलाफ मारपीट एवं गाली गलौज का मामला दर्ज किया गया।  थानाध्यक्ष पूराकलां राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मो. इमरान के निर्देश पर रात में गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें