फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत 

Fri, 20 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परशुरामपुर-पटखापुर मार्ग पर हादसे में मौत होने पर विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परशुरामपुर।बृहस्पतिवार को दो सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर  कर दिया गया। 
विज्ञापन


पहली घटना सुबह 11.30 बजे परशुरामपुर-कटरा मार्ग पर स्थित न्योरी राम बक्स में हुई। जहां से होकर बनगवां निवासी 50 वर्षीय रूसे अपने बेटे जितेंद्र और बहू कुसुम एक ही बाइक पर सवार होकर फैजाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे न्योरी राम बक्स के पास पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग छिटक कर दूर जा गिरे। 

तीनों को गंभीर स्थिति में सीएचसी ले जाया गया। वहां के डॉक्टर ने गंभीर हालत देख तीनों को रेफर कर दिया। परिवार के लोग जिला अस्पताल फैजाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने रूसे को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


दूसरी घटना क्षेत्र के परशुरामपुर-पटखापुर मार्ग पर स्थित कोहराएं बाजार में दोपहर करीब 3 बजे हुई। इसी क्षेत्र के नेदुला निवासी मोहम्मद उमर की 13 वर्षीय पुत्री साफिया को ट्रक ने उस समय अपनी चपेट में ले लिया, जब वह कोहराएं से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह सड़क के किनारे लड़खड़ा गई, जिससे ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें