फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का मामला दर्ज

Sun, 13 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाईयों के खिलाफ लूट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा पारा निवासी फूला बाई पत्नी धर्मलाल अहिरवार ने न्यायालय को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि 30 जुलाई 2015 को वह अपने घर से खेत पर जा रही थी।

गोल कुंडा नाले के पास आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तमंचा रख कर उसके जेवरात लूट लिए। चिल्लाने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद उसने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी हरीराम एवं साकूलाल पुत्रगण भग्गू अहिरवार निवासी नदंनवारा थाना जखौरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें