विकास योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप
ललितपुर। समाजवादी छात्र सभा के तत्वाधान में चल रहे छात्र नौजवान जागरूकता अभियान में बुधवार को केपीएस महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रकृति के संरक्षण की अत्यंत आवश्यकता है। ग्लोबल वार्मिंग सहित अन्य प्राकृतिक असंतुलन वृक्षों के लगातार काटे जाने लगे हैं। पूर्व मुुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस ओर काफी जागरूक रहे और उन्होंने वन लगाए जाने व विश्व रिकार्ड भी बनाया था। इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार सुडे़ले, गिरधारी सिंह यादव, बालकिशन नायक नन्ना, शिवम मिश्रा, आधार सिंह, कुंदन सिंह, रवि खटीक, शिवांकर सुडेले, आदि व अंत में जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव सेतु, ने सभी छात्र-छात्राओं का एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विकास योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप
ललितपुर। विकासखंड विरधा अंतर्गत ग्राम पटसेमरा निवासी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि प्रधान ने अपात्रों को लोहिया आवास बनवाकर रुपये लिए है। जबकि पात्र लोगों को आवास का लाभ नहीं दिया है। शौचालय के कार्यों में आधे लोगों का शौचालय का निर्माण नहीं करवाया गया हैै। ग्राम में 24 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं हैं और 45 लाइटों का पैसा निकाला गया है। ग्राम प्रधान ने कहीं मुरम नहीं डलवाई है और मुरम के नाम पर रुपयों का भुगतान करवाया गया है। नाली निर्माण में भी अनियमितताएं बरतीं गईं है। ऐसे ही लगभग सभी विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतीं गई है। ग्रामीणों ने प्रधान द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जांच करने की मांग की है। ज्ञापन पर चंद्रपाल सिंह, अमर सिंह, महीप, विजय सिंह, कल्यान सिंह, छत्रपाल सिंह आदि के हस्ताक्षर रहे।