फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: कोतवाली क्षेत्र में फिर हुई टप्पेवाजी, दो को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने दो महिलाओं को बनाया शिकार
विज्ञापन

- लाखों के जेवर लेकर चंपत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर टप्पेबाजों ने अपना निशाना बनाते हुए दो महिलाओं के लाखों के जेवर पार कर दिए। महिलाओं ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर में लगातार घर रही टप्पेबाजी की घटनाओं से शहरवासी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
विज्ञापन

मुहल्ला तालाबपुरा निवासी संतोष बाई पत्नी शिखरचंद्र जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर जब वह इलाज कराने जा रहीं थी, तभी रास्ते में टप्पेबाजों ने उसे गरीबी रेखा में आने का झांसा देकर उसे अपने साथ घंटाघर के पास स्थित डाकघर ले गए। वहां उन्होंने बातों के झांसे में लेेकर उनके सोने के कान के फूल, सोने की चूड़ी व सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, मुहल्ला गांधीनगर निवासी पवन जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर जब उनकी वृद्ध मां सुशीला जैन क्षेत्रपाल मंदिर में पूजा कर वापस घर आ रहीं थी, तभी रास्ते में एक साइकिल लिए तीन टप्पेबाज आ गए और पास में हत्या होने की बात कर महिला की सोने की चूड़ी व गले की चेन उतरवाकर कागज में रख लिए। इसके बाद उन्हें नकली जेवरों से बदल दिया। बाद में उन्होंने कागज खोलकर देखा तो ठगी का पता चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें