अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, साथी घायल
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम सिलगन में मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, साथ में बैठे व्यक्ति के घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
मुहल्ला चौबयाना निवासी गनेश कुशवाहा (33) पुत्र लक्षमन अपने साथी के साथ रविवार को चंदेरी में रिश्तेदारी से निमंत्रण करके वापस आ रहा था। शाम लगभग साढ़े छह बजे सिलगन के पास बनी पुलिया के पास, अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे गनेश की मौत हो गई और उसका साथी आरामशीन देवगढ़ रोड निवासी लखपति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।