फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रोडवेज बस पकड़ी, सीज की

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी फर्जी रोडवेज बस। अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। लंबे समय से रोडवेज महकमे को चूना लगा रही फर्जी रोडवेज बस गुरुवार को अफसरों के हत्थे चढ़ गई। यात्रियों से सूचना मिलने के बाद परिवहन निगम के एआरएम हरदोई आरबी यादव ने टीम के साथ बस को पिहानी चुंगी के पास पकड़ लिया और बस स्टेशन ले आए। सूचना मिलने के बाद बस स्टेशन पहुंचे एआरटीओ प्रशासन दीपक शाह ने बस को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली से हरदोई आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए यात्रियों को रास्ते में बस व स्टाफ के फर्जी होने की आशंका हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी मोबाइल के जरिए उप्र परिवहन निगम के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद परिवहन निगम के एआरएम हरदोई आरबी यादव टीम के साथ पिहानी चुंगी पहुंच गए और बस को पकड़ लिया। परिवहन निगम के अधिकारियों को देखकर बस में सवार कंडक्टर व अतिरिक्त चालक मौके से फरार हो गया। एआरएम ने बस चला रहे चालक को पकड़ लिया और वाहन समेत बस स्टेशन ले आए। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि बस मेरठ की है। सवारी ढोने का परमिट सिर्फ दिल्ली से ब्रज घाट हापुड़ तक का है। बताया कि गाड़ी के कागज व परमिट आदि कडंक्टर के पास थे जो मौके से भाग गया। एआरएम ने बताया कि रंगरोगन के बाद बस को हूबहू रोडवेज की बस जैसा तैयार किया गया था। उसके आगे कौशांबी व आनंद बिहार दिल्ली लिखा गया था। बस की एक साइड पर उप्र राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा परमिट जारी भी लिखा गया था।
एआरएम ने बताया कि एआरटीओ प्रशासन दीपक शाह को मौके पर बुलाकर बस को सीज करा दिया गया है। बस को हरियावां थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। बताया कि यह पहला मामला संज्ञान में आया है। विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। अगर कहीं गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें