छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत बुढ़वार गांव निवासी बीए की छात्रा ने शुक्रवार की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि एक पेपर खराब होने के कारण वह परेशान थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुढ़वार गांव निवासी शिवानी पुत्री शंकरलाल विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष नेहरू महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम जब उसका पिता बाजार गया हुआ था और मां खेत पर काम करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान शिवानी ने साड़ी का फंदा बनाकर कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कुछ देर बाद उसकी छोटी नैंशी ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। छात्रा के पिता ने बताया कि बीए का पेपर खराब हो जाने के कारण वह परेशान चल रही थी।