फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत वसूली खराब होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत वसूली खराब होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

कर करेत्तर की बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर करेत्तर की बैठक में डीएम मानवेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाले राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। बैठक में डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मार्च महीने की कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। इस दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा व्यापार कर की समीक्षा की गयी, जिसमें राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने को निर्देशित किया। स्टांप रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह द्वारा अब तक की राजस्व वसूली कार्यवाहियों की जानकारी मांगी गई। वसूली की प्रगति कम पाए जाने पर उन्होंने इस माह अभियान चलाकर वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर अगले माह तक स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। मंडी की समीक्षा करते हुए उन्होंने ललितपुर और महरौनी में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को इसी माह में वसूली शत-प्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद, ललितपुर, महरौनी, पाली एवं तालबेहट की राजस्व वसूली की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली में प्रगति लाए जाने के कड़े निर्देश दिये गये। विद्युत विभाग की वसूली खराब पाये जाने पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय में वसूली करने के निर्देश दिये। खनिज विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम पायी गयी, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने आरसी की वसूली जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित राजस्व वसूली को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की भी निर्देश दिए। बैठक में डीएम तालबेहट हरिओम शर्मा, एसडीएम मड़ावरा विधेश, एसडीएम पाली देवेंद्र पाल समेत समस्त तहसीलों के तहसीलदार, संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें