फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को टक्कर लगने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय को टक्कर लगने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत रावगढ़ गांव में बाइक गाय से टकरा जाने के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनो पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक थनवारा की ओर जा रहा था, इसी दौरान उसकी बाइक गाय से टकरा गई, इससे वह घायल भी हो गया। यह देख एक पक्ष के लोग घायल के साथ मारपीट करने लगे। इस पर गांव निवासी पूरन ने मना किया तो आरोपियों ने गालीगलौज कर दी। इसकी भनक लगते ही आधे घंटे के बाद दूसरे पक्ष के करीब 20 लोग लाठी-डंडा लेकर पूरन के घर आ गए और मारपीट करने लगे। इससे दोनों पक्षों के लोग एकत्रित होकर मारपीट करने लगे। गांव में हुई इस झड़प में पहले पक्ष की ओर से विनोद पुत्र मुन्ना राजपूत, दयाराम पुत्र शंभूदयाल, पूरन पुत्र शंभूदयाल, रति पत्नी प्रताप, बृजभान पुत्र शंभूदयाल, विनीता पत्नी बृजभान और जयकुमार पुत्र प्रताप घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से इंद्रपाल पुत्र जमना, मजबूत पुत्र सुजान, लखन पुत्र लाड़ले, दिनेश पुत्र कैलाश, प्रागी पुत्र जालम और जितेंद्र पुत्र प्रताप घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनो पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें