फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया कोर्ट की तीसरी मंजिल से कूदने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने किया कोर्ट की तीसरी मंजिल से कूदने का प्रयास
विज्ञापन

ललितपुर। न्यायालय के निर्णय से छुब्ध होकर एक महिला ने जमकर हंगामा काटते हुए कोर्ट की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, कोर्ट में मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार महिला को बचाया।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय स्थित फैमिली कोर्ट में नेहा बनाम राजेश का एक भरण पोषण का मामला चल रहा था। ग्राम बंगरिया, हाल निवासी शिवनगर ललितपुर निवासिनी महिला नेहा ने मसौरा निवासी अपने पति राजेश के खिलाफ भरण पोषण का वाद दायर किया था। बुधवार को फैमिली कोर्ट न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दस्तावेजों के आधार पर नेहा की अपील खारिज करते हुुए राजेश के पक्ष में निर्णय सुना दिया। जिस पर उक्त महिला न्यायालय के निर्णय से छुब्ध होकर हंगामा काटने लगी और उक्त निर्णय पर असंतोष जताते हुए कोर्ट की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। यह देख कोर्ट परिसर में वादकारियों और वकीलों की भीड़ जमा हो गई और उक्त महिला को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं हुई कूदने लगी, तभी कोर्ट में मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों ने दौड़कर तत्काल महिला को कूदने से रोक लिया और उसे कोर्ट परिसर में नीचे ले गए। इसके बाद भी महिला मौका पाते ही पुलिस कर्मियों से छूटकर फिर से तीसरी मंजिल की ओर कूदने के लिए भागने लगी, हालांकि पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर कोर्ट परिसर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उक्त महिला शोर मचाते हुए उक्त निर्णय का विरोध कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें