दोषियों पर कार्रवाई की मांग
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी में बीते दिनों किसान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में भारतीय किसान यूनियन ने दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और मृतक किसान के परिजनों को सहायता राशि दिलाने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि मृतक किसान ओमप्रकाश सिंह को पुलिस द्वारा परेशान किया गया था। इससे परेशान होकर किसान ने खेत में जाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में दोषी कर्मचारी पर कानूूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में रंजीत सिंह यादव, कीरत बाबा, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।