फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबाल कांड: घर में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की जाए
विज्ञापन

ललितपुर। सिविल लाइन सदनशाह निवासी एक युवक ने थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर मंगलवार की रात को चार से पांच दर्जन लोगों द्वारा उसके घर में तोड़फोड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
सदनशाह निवासी अब्दुल जाहिद मंसूरी ने शिकायत पत्र में बताया कि 21 मई की रात करीब साढ़े 11.30 बजे अपने भाई नासिर मंसूरी के आवास पर था। तभी भीड़ के साथ 50 से 60 लोग अपने हाथों में लाठी-डंडा, नंगी तलवारें व तमंचा लहराते हुए आए। आरोप है कि एक व्यक्ति ने कहा कि आज बहुत अच्छा मौका है। नासिर मंसूूरी ने उर्स कमेटी की बहुत शिकायतें की हैं। इसकी और इसके परिवार की हत्या कर दो। दो व्यक्तियों के कहने पर सभी लोगों ने मकान पर हमला करते हुए तोड़फोड़ कर दी और जान से मारने के इरादे से मकान में घुस आए। एक व्यक्ति हाथ में तेजाब की बोतल लिए था। सभी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि जान से मार दो पूरे परिवार को। लाठी- डंडों व पत्थरों से हमला कर उसके मकान व कार को क्षति पहुंचाई। उसने व परिवारजनों ने मकान में छिप कर जान बचाई। इसी बीच आसपास के लोग व पुलिस आ जाने पर सभी लोग भय और दहशत फैलाते हुए भाग गए। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी इकबाल बेग और महामंत्री नासिर मंसूरी के घर पर हुए हमलों की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि पेश इमाम की घटना बेहद दुखद है। इसके कारणों की जांच की जानी चाहिए। लेकिन, अराजकतत्वों द्वारा भाजपा नेताओं के घरों पर हमला किया। पार्टी शहर का अमन चैन बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की निंदा करती है और उनके खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग करती है। मांग की गई कि प्रशासन इन घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान ले। वहीं, भाजपाइयों ने देकर बताया कि 21 मई की रात में घंटाघर के मैदान में कुछ असामाजिकतत्वों ने शहर की शांति बिगाड़ने एवं दंगा कराने को उकसाने के उद्देश्य से धार्मिक भावनाएं भड़काकर प्रदर्शन किया, जो खुलेआम धारा 144 और आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के आवास पर भी असामाजिक तत्वों ने पथराव कर उसके परिवारजनों की हत्या का प्रयास किया। उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उन्हें राजनीतिक विद्वेष से फंसाया जा रहा है। मांग की गई कि जिन लोगों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया और जिलाध्यक्ष के आवास पर पथराव किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन पर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, अनिल जैन अंचल, राजेश लिटौरिया, अशोक गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, दीपक जैन सिंघई, राजकुमार जैन, वंशीधर श्रीवास, रमेेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें