फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती जांच में शिकायतकर्ता ने की धमकाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती में शिकायतकर्ता को मिल रहीं धमकियां
विज्ञापन

ललितपुर। वर्ष 1995 उर्दू शिक्षक भर्ती की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई कि शिकायतकर्ता को धमकियां मिलनी आरंभ हो गई हैं। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा गया कि उसे आए दिन उसे धमकाया जा रहा है। उसने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बीते वर्षो में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्तियां की गईं थीं, जो अब जांच के दायरे में हैं। इनमें से वर्ष 1995 उर्दू सहायक अध्यापक भर्ती है। मोहल्ला नदीपुरा निवासी फरीद ने इस भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत की है। उनका आरोप है कि कई शिक्षक तो बगैर आवेदन किए ही बना दिए गए हैं तो कइयों के प्रमाण पत्र फर्जी हैं। यदि उनकी गहन पड़ताल की जाए तो शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आ जाएगा। जब से घोटालेबाजों को शिकायत होने की जानकारी मिली है, तब से उनकी रातों की नींद उड़ गई है। विभाग के कुछ लोगों ने उसका नाम लीक कर दिया है। अब घोटालेबाज उससे रंजिश मानने लगे हैं। वे उसे फर्जी मुकदमे फंसाने जैसी धमकियां आए दिन दे रहे हैं, जिससे उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। उसने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------बेसिक शिक्षा विभाग में किसी भी तरह की कोई जांच नहीं चल रही है। जो भी जांचें की जा रही है, उनके लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनी हुई हैं। उन्होंने विभाग से शिकायतकर्ता का नाम लीक होने के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।
- मनोज कुमार वर्मा
बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें