फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास में धनराशि के दुरुपयोग पर 19 पर गबन का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास में धनराशि के गबन पर 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा व नाराहट में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आवास बनाने के नाम पर धनराशि लेकर उसका दुरुपयोग करने के मामले में पुलिस ने 19 लोगों पर गबन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मनरेगा उपायुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने थाना जखौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विकासखंड जखौरा में वर्ष 2016, 2017 और 2018 में राजकुमार समेत 15 अपात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि का दुरुपयोग कर अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी की है। तहरीर पर पुलिस ने सचिव धन सिंह एवं 15 अपात्रों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह थाना नाराहट पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी दिगवार शैलेंद्र प्रताप की तहरीर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के रुपयों का दुरुपयोग के मामले में ग्राम दिगवार निवासी मोतीलाल एवं नंदू के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लॉक बिरधा मनोज कुमार सोनी की तहरीर के आधार पर थाना नाराहट के ग्राम डोंगराकलां निवासी पप्पू के खिलाफ भी प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि के दुरुपयोग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें