फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन करंट से आधा दर्जन गाए मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइटेंशन करंट से छह गोवंश की मौत
विज्ञापन

इंसुलेटर में फाल्ट से गिरा था हाइटेंशन तार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बाईपास विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा में शनिवार को एक साथ आधा दर्जन गायें हाइटेंशन तारों के करंट की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाइटेंशन तार इंसुलेटर में फाल्ट की वजह से टूट गया था।
विज्ञापन

खेतों से निकले हाइटेंशन तार आए दिन टूटकर गिरने से कई पशुओं व लोगों की मौत की घटनाएं हो रहीं हैं। शनिवार को भी ग्राम रघुनाथपुरा में एक ऐसा ही हादसा उस समय हुआ, जब आधा दर्जन गायें खेतों में घूम रही थीं, कि तभी सुबह करीब सात बजे गांव में खेतों से निकले 11 हजार केवी लाइन के हाइटेंशन तार इंसुलेटर बर्स्ट होने से अचानक से जमीन पर गिर गए। इस दौरान हाइटेंशन तार टूटने के बाद भी तारों में करंट दौड़ता रहा और इस हाइटेंशान करंट की चपेट में आने से यहां विचरण कर रही छह गायों की मौत हो गई। काफी देर तक तारों में करंट प्रवाहित रहने से ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, तब कहीं जाकर विद्युत सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद की गई और फिर मौके पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा पहुंचने पर किसी प्रकार ग्रामीणों की मदद से गायों को हटाया और विद्युत तार जोड़कर दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें