तमंचे की बट से हमला
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खिरकापुरा स्थित हाइवे पर तमंचे की बट से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के चौकाबाग मुहल्ला निवासी मनोज कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 जुलाई को वह खिरकापुरा स्थित हाइवे के पास थे, इसी दौरान खिरकापुरा मुहल्ला निवासी रामसिंह, टिल्लू, राघवेंद्र अपने एक अज्ञात साथी के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे का भय दिखाकर उसकी बट से हमला कर दिया। आसपास से लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।