बस स्टैंड से बाइक चोरी
डबवाली। अज्ञात चोर बुधवार हरियाणा बस स्टैंड से एक बाइक चोरी ले गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
युवक संदीप यादव पुत्र सिरी राम यादव निवासी 100 फुटी रोड, शांत नगर बठिंडा ने शहर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसने अपना हीरो बाइक हरियाणा बस स्टैंड पर खड़ा किया था। जब कुछ समय बाद वह वापस आया तो उसने अपना बाइक गायब पाया। उसने अपने स्तर पर बाइक को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। चोरी गए बाइक की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है। इस संबंध में एचसी अनिल कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिली है, मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया गया है।