फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष के विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष के विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, नोटिस जारी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों की बदहाल स्थिति को सुधारने का बीड़ा बेसिक शिक्षा परिषद के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उठा रखी है। इन्हीं संगठनों में शामिल प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष स्वयं ही अपने विद्यालय की दुर्दशा को नहीं सुधार पाए हैं। जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने सोमवार को विकासखंड जखौरा क्षेत्र के ग्राम बसवां में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों दोनों का ही निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय की स्थिति को संतोष जनकी मिली, लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालय के हालात व शैक्षिक व्यवस्था काफी बेकार मिली। विद्यालय में तैनात अनुदेशक कीर्ती वर्मा पिछले दो माह से लगातार अनुपस्थित पाई गईं और अनुदेशक मीना कुमार पिछले जुलाई माह से लगातार अनुपस्थित पाई गई हैं। इस पर बीएसए ने काफी नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा विद्यालय में बच्चों की सुविधा के लिए तीन कक्ष बने हैं, इसके बाद भी पूरे बच्चे एक ही कक्ष में बैठे थे। एक कक्ष में शिक्षक ने अपनी रसोई बनाई थी और एक कक्ष में शिक्षक की मोटर साइकिल रखी थी। इसके अलावा विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता भी काफी खराब पाई गई। बीएसए ने कुछ बच्चों से विज्ञान के आसान प्रश्न पूछे, लेकिन कोई भी बच्चों का उत्तर नहीं दे सका। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यपक आलोक स्वामी को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा उन्होंने अनुपस्थित चल रहीं दोनों ही महिला अनुदेशकों का वेतन रोकते हुए उनके नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बसवां के प्रभारी प्रधानाध्यपक आलोक स्वामी प्राथमिक शैक्षिक संघ के जखौरा ब्लॉक के अध्यक्ष हैं। उनके विद्यालय की स्थिति अन्य विद्यालयों के सापेक्ष बेहतर होने की जगह काफी बदतर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें