जीआरपी ने लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया
ललितपुर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर भटकर कर आईं दो लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर दो लड़कियां डरी सहमी घूम रही थीं। जब उनसे जीआरपी ने पूछा कि साथ में कौन है तो रोने लगीं। एक लड़की ने अपना नाम विशाखा परिहार पुत्री प्रबल परिहार निवासी विक्रमपुरा जिला भिंड बताया तो दूसरी लड़की ने अपना नाम अदिति नागर पुत्री पृथ्वीराज अंबेडकर नगर जिला भिडं बताया। बताया कि मां से झगड़ा कर यहां आ गई हैं। उनके परिजनों को बलाया गया और लड़कियां उनके सुपुर्द कर दी गईं। इस मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार मौजूद रहे।
ट्रैक्टर पलटा, ग्रामीण घायल
ललितपुर। थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम छापछौल में एक ट्रैक्टर- ट्राली पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। हादसा देर शाम को हुआ। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
92 लीटर अवैध शराब बरामद
ललितपुर। आबकारी विभाग ने सिद्धन, श्मशान घाट, मंडी, मवेशी बाजार, कैलगुवां बाइपास और कबूतरा डेरा जखोरा में दबिश देकर 82 लीटर अवैध शराब बरामद की है। तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मेनका, मीरा और श्रीदेवी शामिल हैं। टीम में आबकारी निरीक्षक संजीव तिवारी, अमित कुमार कुशवाहा समेत अन्य शामिल रहे।
पांच सचिवों का वेतन रोका
ललितपुर। शौचालय निर्माण की प्रगति खराब होने पर जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल न पांच सचिवों का वेतन रोक किदया है। साथ ही कुछ सचिवों को तीन दिन का अल्टीमेम दिया है कि यदि प्रगति संतोषजनक नहीं हुई तो निलंबित कर दिया जाएगा।