फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दन सिंह इंटर कालेज में हटाए गए प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मर्दन सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य निलंबित
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। मर्दन सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व लिपिक को अनियमितता के प्रकरण में सहयोग नहीं करना महंगा पड़ गया है। विद्यालय के मैनेजर ने जांच कमेटी की आख्या के आधार पर दोनों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया।
मर्दन सिंह इंटर कालेज में कई महीनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। उस समय प्रधानाचार्य व लिपिक जांच के घेरे में आ गए, जब प्रबंध समिति ने सैनिक कल्याण कोष में गड़बड़ी की शिकायत की। इसमें शुरुआती जांच परवान नहीं चढ़ सकी। इस पर प्रबंध समिति के सदस्यों ने हार नहीं मानी। उन्होंने पूरे प्रकरण की शिकायत डीएम मानवेंद्र सिंह से की। उन्होंने एसडीएम तालबेहट, जिला विद्यालय निरीक्षक व सहायक कोषाधिकारी को शामिल करते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित दी। गठित कमेटी ने 17 बिंदुओं की जांच प्रारंभ करते हुए तीन लाख सात हजार आठ सौ एक रुपये के व्यय संबंधी अभिलेख खंगाले। इस दौरान प्रधानाचार्य सहित मुख्य लिपिक को साक्ष्य सहित कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा गया, लेकिन प्रधानाचार्य व मुख्य लिपिक कमेटी के समक्ष अपने पक्ष में अभिलेख नहीं रख सके। इस पर जांच कमेटी ने अपनी आख्या डीएम को सौंप दी। डीएम ने विद्यालय मैनेजर मनोज कुमार भट्ट को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मैनेजर ने वित्तीय गड़बड़ी में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए प्रधानाचार्य शिवचरण साहू व मुख्य लिपिक सोहनलाल को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर शिक्षक रत्नेश लिटौरिया को प्रधानाचार्य व हरीमोहन पांडेय को मुख्य लिपिक का कार्यभार संभालने को कहा। प्रधानाचार्य का कार्यभार रत्नेश लिटौरिया ने संभाल लिया। उधर, विद्यालय के मैनेजर ने समिति द्वारा लिए गए निर्णय व प्रस्ताव की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है।
विज्ञापन


जांच कमेटी ने कई बार प्रधानाचार्य सहित मुख्य लिपिक को अभिलेख प्रस्तुत करने का मौका दिया, लेकिन वह सामने नहीं आए। इसलिए उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी माना गया। अब मैनेजर आरोप पत्र देंगे, जिस पर जांच की कार्रवाई की जाएगी।
- रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक

विद्यालय में वित्तीय गड़बड़ी के मामले की जांच चल रही थी। डीएम के निर्देश के उपरांत प्रधानाचार्य व लिपिक को हटाने की कार्रवाई की गई है।
- मनोज कुमार भट्ट, मैनेजर, मर्दन सिंह इंटर कालेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें