फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत एक मुहल्ला में सोमवार को कोचिंग से लौट रही छात्राओं के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील हरकतें करने के मामले में दो नामजद समेत दो अज्ञात पर थाना कोतवाली पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच नवंबर को उसकी 14 वर्षीय पुत्री अपनी सहेली के साथ नदीपार स्थित कोचिंग से पैदल घर आ रही थी, जैसे ही उसकी पुत्री अपनी सहेली सहित सुभाष जायसवाल के पेट्रोल पंप के पास पहुुंची, तभी एक टैक्सी (यूपी 94 टी-4989) से बांध के पूंछा के पास शिवनगर निवासी करन कुशवाहा व चौकाबाग निवासी गोलू सेन अपने दो अन्य साथियों के साथ आए और उसकी पुत्री व उसकी सहेली से मोबाइल नंबर मांगने लगे और अश्लील बातें करने लगे। जब उसकी पुत्री व उसकी सहेली ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया और घर की ओर भागने लगीं तो उक्त करन कुशवाहा, गोलू व इनके साथी टैक्सी से पीछा करते हएु गालीगलौज की और उसकी पुत्री व उसकी सहेली को उठाकर ले जाने ले जाने, जान से मारने की धमकी देने लगे। तभी लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर राह चलते लोगों ने टैकसी का पीछा किया, जिस पर उक्त लोग टैक्सी छोड़कर भाग गए। तब उसने सौ नंबर पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें